जनप्रतिनिधि बोले- सरकारी कार्यक्रमों में हमारी उपेक्षा हो रही:बुलाया तक नहीं जाता; नर्मदापुरम कलेक्टर से शिकायत की

नर्मदापुरम के सोहागपुर ब्लॉक में सरकारी कार्यक्रमों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है। कार्यक्रमों में न तो अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा और न ही आमंत्रण कार्ड पर नाम छापा जा रहा है। इसे लेकर अब जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नाराज हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पटेल व जिला पंचायत सदस्य दौलत राम पटेल ने मंगलवार को कलेक्टर सोनिया मीणा और जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत को ज्ञापन सौंप आपत्ति दर्ज करवाई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में उपेक्षा हो रही है। जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के स्कूलों में साइकिल वितरण, भूमिपूजन एवं लोकार्पण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके निमंत्रण पत्र जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के भूमिपूजन लोकापर्ण पट्टियों में नाम नहीं दिए जा रहे हैं। 17 जनवरी को सेमरीहरचंद के पंचायत भवन में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत भूमि पूजन लोकार्पण शिविर था। उसमें भी नहीं बुलाया गया। इससे जनप्रतिनिधियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में इस प्रकार की गलती न हो, वर्ना हम धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *