जनमानस सेवा संगठन ने 60 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राशन सामग्री

भास्कर न्यूज | जालंधर जनमानस सेवा संगठन की ओर से महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में 273वां मासिक राशन वितरण समारोह आयोजित किया। संस्था के सदस्यों ने 60 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भेंट की। कार्यक्रम की शुरुआत पं. नरेश शास्त्री द्वारा गौरी गणपति पूजन के बाद हनुमान चालीसा के पाठ से की गई। उसके बाद ट्रस्टी डॉ. करुणा सागर ने सभा की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर अशोक, विनोद बत्रा, नरिंदर, धर्म पाल पाली, केके बाहरी, विजय मित्तल, लज्जाया अरोड़ा, दीपक महेन्द्रू, वीके शौरी, अविनाश सराफ समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *