जनरेटर की हुक ऑटो से बांधी और चुरा ले गए

जालंधर| चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि घर के बाहर पड़ा जनरेटर चुराकर ले गए। घटना नकोदर रोड के गांव खांबड़ा की है। जहां बीती रात 2:10 बजे एक ऑटो चालक जनरेटर चुराकर ले गया। पीड़ित गुरप्रीत गोपी ने बताया कि उनका डीजे का काम है। उन्होंने जनरेटर घर के बाहर रखा था जो बुधवार सुबह नहीं मिला। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज चेक की तो देर रात ऑटो चालक इसे ले जाता दिखा। चोरी के बाद 112 पर सूचना दी गई। बसपा नेता मनजीत मनी ने इलाके में बढ़ती चोरियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांव में धार्मिक स्थल होने के कारण दिन -रात ऑटो वाले घूमते हैं। पुलिस प्रशासन को ऑटो चालक की पहचान कर जनरेटर बरामद कराना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *