नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में, मौसम कई तरह के रंग दिखाता है। भोपाल में इस महीने कोहरा, कुहासा, बादल, शीत लहर, मावठा, बूंदाबांदी और तेज ठंड का मिला-जुला मौसम रहता है। इस बार भी मौसम का यही मिजाज बरकरार रहने की संभावना है। जनवरी में सीजन की सबसे ज्यादा ठंड पड़ने का भी ट्रेंड है। दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से पहले और महीने के अंत में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से 8 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस बार दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ चुकी है। इस महीने पहले दो हफ्ते कुछ दिन कोल्ड-डे तो तीसरे हफ्ते सीवियर कोल्ड-डे अनुमान है। इस जनवरी में सर्दी का कोई नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को शहर में कोहरा छाने और रात का तापमान और गिरने की संभावना है। 10 साल में जनवरी का ट्रेंड मावठे (बारिश) का ट्रेंड: 1 जनवरी 2015 को पौन इंच बारिश हुई थी किस हफ्ते, कैसे मौसम के आसार


