जनवरी के आखिर में झमाझम, चार साल का रिकॉर्ड टूटा; फरवरी में फिर बारिश के आसार

इस बार पिछले चार सालों में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में जमकर वर्षा हुई। इस दौरान तीन से चार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ। वहीं फरवरी महीने की शुरुआत में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसके चलते 1 और 2 फरवरी को जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। शनिवार को सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली, लेकिन दोपहर में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद फिर से धूप निकल आई। इस दिन अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 19.8 डिग्री रहा, जबकि रात में ठंड बढ़ने से न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 26 सालों में 2022 में हुई सबसे ज्यादा वर्षा {2000 -34 एमएम {2001 -13.4 एमएम {2002 -4.6 एमएम {2003 -15.7 एमएम {2004 -43.5 एमएम {2005 -39.1 एमएम {2006 -10.9 एमएम {2007 -2 एमएम {2008 -9.6 एमएम {2009 -12.3 एमएम {2010- 8.4 एमएम {2011 -5.5 एमएम {2012 -16.3 एमएम {2013 -5.9 एमएम {2014 -30.5 एमएम {2015 -19.1 एमएम {2016 -16.6 एमएम {2017 -36.1 एमएम {2018 -11.2 एमएम {2019 -45 एमएम {2020 -34.3 {2021 -6.8 {2022 -114.9 एमएम {2023 -17.7 एमएम {2024 -1.3 एमएम {2025 -7.3 एमएम {2026 -52.2 एमएम पिछले 26 सालों में मौसम में काफी उतार चढ़ाव हुआ। जिले में जनवरी महीने में में वर्षा बहुत अनिश्चित रही है। एक ओर 2022 में 114.9 एमएम भारी बारिश हुई। वहीं उसके ठीक दो साल बाद 2024 में केवल 1.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। 2007 से 2013 के बीच का समय काफी सूखा रहा, जहां वर्षा लगातार 20 एमएम से कम हुई। 2019 के बाद से जनवरी में 2022 की बारिश पिछले सभी रिकार्ड्स को तोड़ती है। जिसका कारण रहा कि इस दौरान बड़े वेस्टर्न डिस्टरबेंस अधिक सक्रिय रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *