मंगल ग्रह कर्क से मिथुन राशि में वक्री होंगे जनवरी 2025 में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, मंगल ग्रह कर्क से मिथुन राशि में वक्री होंगे। उस राशि और ग्रह परिवर्तन का प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा, जन-जीवन, व्यापार और मौसम पर देखा जाएगा। वहीं, मंगल का वक्री होना स्वस्थ और प्रॉपर्टी पर असर डालेगा, साथ ही सूर्य मान सम्मान में वृद्धि करेंगे। वहीं, बुध विद्यार्थियों को सफलता दिलाएंगे। यह बताते हुए ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा ने कहा कि 4 जनवरी को बुध ग्रह वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 24 जनवरी को मकर राशि में जाएंगे, जिससे सर्द और बारिश की संभावना होगी। इसका प्रभाव मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि पर होगा। बुध का यह परिवर्तन रोजगार और व्यापार के लिए भी शुभ साबित होगा। मंगल 21 जनवरी को कर्क से मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे यह प्रापर्टी और स्वास्थ्य पर असर डालेगा, जबकि रियल स्टेट और भूमि संपति के कामों में लाभ मिलेगा। 27 जनवरी को कुंभ राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, शुक्र का यह गोचर व्यापार में विस्तार, व्यक्तिगत सुख में वृद्धि, महिलाओं का सम्मान आदि में वृद्धि करेगा। वृषभ, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ और व्यापार में नए अवसर लेकर आएगा। 14 जनवरी को भगवान सूर्य मकर राशि में करेंगे प्रवेश 14 जनवरी को सूर्य उतरायण होंगे और धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे यह बदलाव मेष, वृष, कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह बदलाव मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। विशेष रूप से मेष राशि के जातकों का आर्थिक संकट दूर होगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों की सेहत सुधरेगी और मकर राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। सिंह राशि वालों के लिए धार्मिक यात्रा स्वास्थ्य में सुधार का योग बनेगा।


