जनवरी में रहेगी कड़ाके की सर्दी, शीत लहर सताएगी

लुधियाना| जिले में इस बार जनवरी में सर्दी कड़ाके की रहेगी और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। इसके साथ शीत लहर लगातार परेशान करेगी। लेकिन दिन के समय तापमान सामान्य के आसपास ही रहेंगे। जिले में दिसंबर के महीने का पूरा महीना बिन बारिश का गुजरा, लेकिन नववर्ष की पहली सुबह अच्छी बारिश हुई। इस दौरान शहर में 7 एमएम बारिश देखने मिली है, जबकि इससे पहले 2021 में 1 जनवरी को 5 एमएम बारिश हुई थी। इसी के चलते अब ठंडी भी बढ़ चुकी है। वहीं, अब जनवरी के महीने में भी बारिश सामान्य ही रहने का अनुमान है, लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके चलते दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नजर आने वाली हैं, लेकिन रात के तापमान में सामान्य से ज्यादा गिरावट रहेगी। दिसंबर में इस बार कोहरे के 10 से ज्यादा दिन रिकॉर्ड हुए हैं, जिस दौरान विजिबिलिटी भी 0 से 50 मीटर तक थी। वहीं, अब जनवरी के पहले पूरे सप्ताह सुबह-रात के समय कोहरा देखने को मिलने वाला है। इससे पहले दिसंबर में काफी कमजोर डब्ल्यूडी बने। लेकिन दिसंबर की आखिरी रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने अपना असर दिखाया और इससे नववर्ष की पहली तारीख में अच्छी बारिश देखने को मिली है। जनवरी का मौसम 3 दिन घना कोहरा छाएगा नववर्ष का पहला दिन ठिठुरन वाला रहा। तापमान दिन में 14.4 डिग्री रहा क्योंकि सुबह 7 एमएम बारिश हुई और पूरा दिन शीत लहर चली। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन दिन इसी तरह मौसम बना रहेगा। हालांकि बारिश नहीं होगी, लेकिन शीत लहर, घने कोहरे से न्यूनतम पारा भी 5 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सामान्य बारिश रहने का दिया अनुमान डॉ. सुरिंदर पाल डायरेक्टर, आईएमडी चंडीगढ़ आगे क्याः इस बार कोल्ड-डे ज्यादा बनने का अनुमान है। रात का पारा आज से ही गिरेगा। दिन में शीत लहर से ठिठुरन रहेगी। 2 से 7 जनवरी तक न्यूनतम पारा 5 डिग्री जबकि अधिकतम पारा 15 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बारिश भी जनवरी में सामान्य रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *