जनवरी में रेल दोहरीकरण कार्य, जोधपुर से भी ट्रेनें प्रभावित:चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द होंगी

जनवरी 2026 में बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण जोधपुर से संचालित होने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द, आंशिक रद्द रहेंगे या देरी से चलेंगी। चूरू-असलु-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल यातायात को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि में विभिन्न रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत– जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 20 से 24 जनवरी तक (5 ट्रिप) पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं 3 से 19 जनवरी तक (17 ट्रिप) यह गाड़ी जोधपुर से चूरू स्टेशन के बीच ही संचालित होगी। यानी, चूरू-हिसार खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 21 से 25 जनवरी तक (5 ट्रिप) पूर्णतः रद्द रहेगी। जबकि, 4 से 20 जनवरी तक (17 ट्रिप) यह गाड़ी हिसार के स्थान पर चूरू स्टेशन से रवाना होगी, अर्थात हिसार-चूरू खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 18 से 24 जनवरी तक (7 ट्रिप) पूर्णतः रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त 4 से 17 जनवरी तक (14 ट्रिप) यह गाड़ी जोधपुर से लोहारू स्टेशन के मध्य संचालित होगी, अर्थात लोहारू-रेवाड़ी खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में यह गाड़ी जोधपुर से अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी। भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस भी प्रभावित गाड़ी संख्या 19271 भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19272 हरिद्वार-भावनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 एवं 24 जनवरी को रद्द रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित रेलगाड़ियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करें तथा उसी अनुरूप अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *