भास्कर न्यूज | बठिंडा रेलवे की ओर से नए साल की शुरुआत के साथ ही गाड़ियों के शेड्यूल, टाइम टेबल और नंबरों में बदलाव किया गया है, वहीं स्टॉपेज भी शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कई ट्रेनों में रद्दोबदल किया गया है। इनमें बठिंडा सेक्शन में आवागमन करने वाली रेलगाड़ियां शामिल हैं। 13483/84 फरक्का एक्सप्रेस का नंबर बदलकर क्रमशः 15743/15744 किया जाएगा और 13413/13414 फरक्का एक्सप्रेस का नंबर 15733/15734 में बदला है। इसके अलावा 14509 बठिंडा-धूरी के समय में 10 मिनट की कमी गई है। ट्रेन नं. 54765 के चलने के समय में 15 मिनट की कमी की गई है। ट्रेन नंबर 14510 बठिंडा-अंबाला कैंट के चलने का समय 40 मिनट कम कर दिया है। ट्रेन नं. 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट के चलने का समय 10 मिनट कम कर दिया है। 14736 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर अंबाला से 6.40 की बजाए 6.25 बजे रवाना होगी। ट्रेन नं. 54755 बठिंडा-श्रीगंगानगर का बठिंडा से चलने का 6.55 की बजाए 7.25 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नं. 14510 बठिंडा-अंबाला कैंट का समय बठिंडा से शाम 6.10 की बजाए 5.20 बजे चलेगी। ट्रेन नं. 20409 दिल्ली कैंट-श्रीगंगानगर का समय दिल्ली कैंट से दोपहर 12.30 की बजाए 12.50 चलेगी। ट्रेन नं. 12138 फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रात 11.30 की बजाए 11.45 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। ट्रेन नं. 15743 बालूरघाट-बठिंडा सुबह 10 बजे की बजाए 11.50 बजे बठिंडा आएगी। ट्रेन नं. 15733 बालूरघाट-बठिंडा 11.15 की बजाए 12.55 बजे बठिंडा आएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 20409 दिल्ली कैंट-बठिंडा दोपहर 12.30 की बजाए 12.50 बजे बठिंडा आएगी। ट्रेन नंबर 54756 श्रीगंगानगर-बठिंडा सुबह 9.55 की बजाए 10.25 बजे बठिंडा आएगी। ट्रेन नं. 54552/54551 बठिंडा-अंबाला कैंट-बठिंडा के नए स्टॉपेज घुनस, हंडिया व अलाल में शुरू किए गए हैं। वहीं लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन नं. 12485/12486 नांदेड़-श्रीगंगानगर-नांदेड़ का नया ठहराव 4 जनवरी से सुनाम उधम सिंह वाला में होगा। ट्रेन नं. 12439/12440 नांदेड़-श्रीगंगानगर-नादेड़ का नया ठहराव 3 जनवरी से सुनाम उधम सिंह वाला में होगा।


