जनसुनवाई में अफसरों को मटमैला पानी परोसा:कांग्रेस ने कहा- यही पानी लोग पी रहे; निगम पर विश्वा कंपनी से मिलीभगत का आरोप

खंडवा में आज (मंगलवार) हुई जनसुनवाई में निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने पार्षद व कांग्रेस नेत्री के साथ अफसरों को गंदा पानी परोसा। वे लोग घर से पानी की बाल्टी, ट्रे और ग्लास लेकर आए। नगर निगम पर विश्वा कंपनी से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। एडीएम काशीराम बडौले ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का निराकरण करेंगे। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर से रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही है। इधर, नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने जनसुनवाई में मौजूद जलकार्य विभाग की नोडल वर्षा घिघोड़े से भी सवाल-जवाब किए। राठौर ने पूछा कि पानी में कौन-सा क्लोरीन मिलाते हो? ब्लीचिंग पावडर डालकर लोगों को जहर दिया जा रहा है। मुल्लू राठौर ने बताया कि देश का पहला शहर खंडवा है, जहां पेयजल व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपा गया है। शहरवासियों को शुद्ध आरओ का पानी पिलाने की बात हुई थी। लेकिन लोगों को गंदा पानी पिलाया जा रहा है। मैंने रीवा शहर में जाकर देखा है, जहां पानी को क्लोरीन गैस से साफ किया जाता है, जबकि खंडवा में पानी की सफाई ब्लीच डालकर होती है। नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस नेत्री रचना तिवारी, हेमलता पालीवाल, पार्षद दिव्यांश ओझा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *