जनसुनवाई में चित्तौड़ कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

चित्तौड़गढ़ | त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने परिवादियों की समस्याओं को सुन निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए अतिक्रमण हटाने, मकान का पट्टा बनाने, फैमिली पेंशन दिलाने, पानी, बिजली, सड़क एवं नाली बनाने, वेतन दिलाने, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 28 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को कहा। जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिक समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सतर्कता समिति में दर्ज के प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की। एडीएम (प्रशासन) प्रभा गौतम, एडीएम (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, एसडीएम बीनू देवल, एसीईओ राकेश पुरोहित, आयुक्त रवींद्र यादव, यूआईटी सचिव कैलाश गुर्जर, सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी उपनिदेशक अशीन शर्मा, सीएमएचओ डॉ. ताराचंद गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, जल संसाधन विभाग के एक्सईएन राजकुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *