जनसुनवाई में 54 शिकायतें मिलीं, नहर निर्माण-बुनियादी सुविधाओं की मांग:डिंडौरी कलेक्टर ने विभागों को तिथि निर्धारित कर समाधान के दिए निर्देश

डिंडौरी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई हुई। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित विभाग प्रमुखों ने 54 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की तारीख पर्ची पर लिखकर दी। कई आवेदकों ने शिकायत की कि महीनों से चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। किसान नहर निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे जनसुनवाई में मेहदवानी जनपद पंचायत के सुखलौड़ी, गुझियारी, राखी, खमरिया, उमरिया, चाटा, खजरवारा, पारापानी, कठोतिया, बगली और भुरका गांव के किसान नहर निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे। किसान नरेश कुमार ने बताया कि दनदना जलाशय का निर्माण 2010 में पूरा हो गया था। खेतों के बीच कच्ची नहरें भी बनाई गईं, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं कार्रवाई किसानों ने शिकायत की कि मुख्य नहर का पानी ओवरफ्लो हो जाता है और सुखलौड़ी के कुछ किसान पानी को आगे नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। किसानों ने यह भी बताया कि 2023 में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोकलयुथ सर्वेयर ने काम के भुगतान की रखी मांग लोकलयुथ सर्वेयर पहलवान सिंह सैयाम और राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी नियुक्ति जुलाई 2024 में शासन के पत्र क्रमांक MPLRS/DCS/KH 2024/189 द्वारा भू-अभिलेख पोर्टल पर ऑनलाइन हुई थी। उन्होंने खेतों में जाकर किसानों के खेतों की गिरदावरी, फार्मर आईडी भूमि और केवाईसी का काम किया। हालांकि, उन्हें अभी तक उनके काम का भुगतान नहीं मिला है। पाखा टोला में ग्रेवल सड़क का निर्माण की मांग बजाग जनपद पंचायत क्षेत्र की पिंडरूखी ग्राम पंचायत के पाखा टोला से दर्जनों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीण महिला संतोषी ने बताया कि उनके टोले में लगभग 30 परिवार (करीब 150 लोग) रहते हैं। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला भी संचालित है, लेकिन 3 किलोमीटर की ग्रेवल सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है, जिसका प्रस्ताव ग्राम पंचायत ने दिया था। कलेक्टर ने इस मामले को जनपद सीईओ को मार्क करके भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *