जनसेवक संघ के जिला सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड राज्य जनसेवक संघ जिला शाखा का पंचम जिला सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महासंघ अशोक सिंह नयन तथा प्रदेश अध्यक्ष महासंघ अमर किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद स्मृति कुमारी, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीकांत विसपुते, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, जिला कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार तथा जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर उपस्थित थे।कार्यक्रम में रघुनंदन कुमार विश्वकर्मा, लखन प्रसाद रजक, रूपलाल महतो, वशिष्ठ कुमार सिंह, दिनेखर हाजरा, मुन्ना कुशवाहा, अनुप कुमार, राजकिशोर साहू, महेश्वर प्रसाद, अमित कुमार सिंह सहित विभिन्न संघ एवं महासंघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने सरकारी कर्मचारियों की भूमिका, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय पर जोर दिया। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यों की समीक्षा की तथा कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *