जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत:प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने पीहर पक्ष को दी सूचना

धौलपुर के जिला महिला जनाना अस्पताल में शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान एक प्रसूता महिला की मौत हो गई। महिला को गांव में प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर आए थे। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, दिहौली की शाला निवासी पूजा (27 वर्ष), पत्नी कोमल गिरी ने शुक्रवार सुबह गांव में ही एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत जिला जनाना अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति कोमल गिरी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। यह पूजा का चौथा प्रसव था। बच्चे को जन्म देने के बाद से ही उसकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी है। मायके पक्ष के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *