जन्मदिन पर युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या:मानसा में बस स्टैंड के बाहर हमला, सिर पर अटैक; दोस्त के साथ शॉपिंग को गया था

मानसा में एक 20 वर्षीय युवक की उसके जन्मदिन पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त के साथ बाजार में शॉपिंग करने गया था, तभी उस पर लाठी-डंडे से हमला हो गया। हमले के बाद लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल, आज दोपहर 3 बजे के करीब युवक अपने दोस्त के साथ शॉपिंग को गया था, तभी कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर आए और सीधा अटैक कर दिया। युवक के सिर पर कई वार किए गए, जिससे उसे गहरे जख्म आए। थाना इंचार्ज कमलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला… लाठियों से सिर पर हमला किया मृतक की पहचान जशनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह अपने जन्मदिन का सामान खरीदने के लिए अपने दोस्त हरविंदर सिंह के साथ बाजार आया था। बस स्टैंड के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने लाठियों से उस पर हमला कर दिया। बस स्टैंड के बाहर अटैक मानसा के बुढलाडा बस स्टैंड के बाहर हमला हुआ। चार लोग एक कार में सवार होकर आए और उतरते ही जशनदीप पर लाठियों से हमला कर दिया। लाठी सीधा सिर पर मारने से उसे गहरी चोटें आईं। जशनदीप सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस बोली- पुरानी रंजिश के चलते हमला पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का संदेह जताया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। टैटू आर्टिस्ट था मृतक मृतक के पिता मेवा सिंह ने बताया कि जशनदीप टैटू बनाने का काम करता था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं, जशनदीप के दोस्त हरविंदर सिंह ने बताया कि वे जन्मदिन का सामान खरीदने बुढलाडा आए थे। तभी पीछे से एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया और भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *