जन शिक्षण संस्थान में बांटा कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

भास्कर न्यूज| दंतेवाड़ा विगत दिवस स्थानीय पुस्तकालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं और महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने जन शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को कौशल से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि हर महिला कौशल से जुड़कर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने आग्रह किया कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर घर परिवार और समाज में मिसाल कायम करें। जन शिक्षण संस्थान द्वारा 15 से 45 आयु वर्ग की महिलाओं, शाला त्यागी बच्चों के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके माध्यम से सरकार की योजना का लाभ लिया जा सकता है। इसके साथ ही जन शिक्षण संस्थान के निदेशक कामिनी पटनायक के द्वारा जन शिक्षण संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी गई। विजयी प्रतिभागियों, प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *