जन सेवा सोसायटी ने 12 परिवारों को वितरित किया मासिक राशन

समाजसेवा में अग्रणी जनसेवा सोसायटी द्वारा संरक्षक रतन ग्रोवर, प्रधान रमन सेतिया और प्रभारी आशु कुक्कड़ की अगुवाई में 12 परिवारों में मासिक राशन वितरित किया। प्रधान सेतिया ने कहा कि फरवरी महीने का राशन एनआरआई कैनेडा निवासी प्रीति गिल के परिवार के सहयोग से वितरित किया गया। प्रभारी आशु कुक्कड़ ने कहा कि सोसायटी द्वारा 12 परिवारों को गोद लिया गया है जिनकी मासिक आय बिल्कुल भी नहीं है या न मात्र है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है ऐसे परिवारों को करियाने का समान जैसे चीनी, चाय, घी, दालें, बेसन, नमक, हल्दी, मिर्च, साबुन आदि दिया जाता है। इस मौके पर प्रधान रमन सेतिया, सदस्यों अंकुर कटारिया, संदीप छाबड़ा, अंकुर कटारिया, संदीप सचदेवा, सोसायटी पदाधिकारी संदीप सचदेवा, पवन कुमार बब्बर, अजय धींगडा, नीलम सचदेवा, आशा डोडा, रितु बब्बर और पिंकी सेतिया मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *