समाज सेवा में अग्रणी जन सेवा सोसायटी द्वारा संरक्षक रतन ग्रोवर, प्रधान रमन सेतिया और प्रभारी आशु कुक्कड़ की अगुवाई में 13 परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। प्रधान सेतिया और सचिव रमेश सुधा ने कहा कि जुलाई महीने का राशन सोसायटी सदस्यों अंकुर कटारिया, संदीप छाबड़ा, बंटी बावा और संदीप सचदेवा के सहयोग से वितरित किया गया। प्रभारी आशु कुक्कड़ ने कहा ये ऐसे परिवार हैं जिनकी मासिक आय बिल्कुल भी नहीं है या न मात्र है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है ऐसे परिवारों को करियाने का समान जैसे चीनी, चाय, घी, दालें, बेसन, नमक, हल्दी, मिर्च, साबुन आदि दिया जाता है। प्रधान रमन सेतिया ने कहा कि यह प्रकल्प दिसंबर 2021 से 2 परिवारों से शुरू किया गया था। प्रधान रमन सेतिया ने अपील की कि जो भी दानी सज्जन इस राशन वितरण के सेवा कार्य में आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो प्रभारी आशु कुक्कड़ 9888419693 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर सोसायटी पदाधिकारी पवन बब्बर, संदीप कटारिया और रितु बब्बर मौजूद रहे।


