जपियों गुरु अर्जुन देव गुरु, फिर संकट जोन गर्भ ना आए

लुधियाना| गुरुद्वारा खालसा स्त्री दल शहीदा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रधान परमजीत सिंह की अध्यक्षता में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में लडीवार पाठ किए जे रहे है। इस अवसर पर गुरुद्वारा खालसा स्त्री दल की ओर से 1 से 30 मई तक लडीवार श्री सुखमणि साहिब के पाठ कर चौपाई साहिब के पाठ किए जा रहे है। उपरांत शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर शबद जपियो जिन अर्जुन देव गुरु, फिर संकट जोन गर्भ ना आए, जा तू मेरे वल है ता क्या मोह छंदा, तुद सब कुछ मैनू सोपिया जा तेरा बंदा गाकर सबको निहाल किया। उपरांत आनंद साहिब के पाठ कर गुरु की अरदास की गई। हैड ग्रंथी सूरज पाल सिंह ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में हो जो पाठ हो रहे है उसमें अपनी हाजरी लगाकर गुरु की मेहर प्राप्त करे। उपरांत संगत में प्रसाद वितरित कर छबील बरताई गई। इस अवसर पर परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सूरज पाल के साथ संगत के कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *