जबलपुर: आउटसोर्स कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं:पीएफ-ईएसआई भुगतान भी रुका, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की आर्थिक और मानसिक परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर,सपोर्ट स्टाफ, एनआरसी में कार्यरत कुक, आया , केयर टेकर, स्वीपर को 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वही मार्च महीने से उनके वेतन भुगतान में भारी अनियमितता बरती जा रही है,जहां 3 माह बीतने पर सिर्फ 1 माह का वेतन दिया जाता है। 14,844 रूपए के बजाय 13,121 रूपए का भुगतान कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें निर्धारित कुशल अर्द्ध कुशल दैनिक दर से भी कम वेतन दिया जा रहा है। आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर को शासन द्वारा निर्धारित कुशल दर 14,844 रुपए के बजाय अर्द्ध कुशल दर 13,121 रुपए के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। 28 मार्च 2025 को आउटसोर्स कर्मचारियों के अधिकारों और हितों को ध्यान में रखते हुए समस्त विभागों को पत्र जारी किया गया था, जिसका पालन विभाग और आउटसोर्स एजेंसियां नहीं कर रही हैं। इसके अलावा, श्रम विभाग द्वारा निर्देशित 11 माह के एरियर की राशि का भुगतान भी नहीं किया गया है। एजेंसी और विभाग कर रहे आदेशों का उल्लंघन पहले राज्य शासन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए हर महीने की 5 तारीख तक वेतन भुगतान के आदेश दिए थे, लेकिन एजेंसियों और विभाग ने इन आदेशों का भी उल्लंघन किया है। वेतन की अनियमितता के साथ-साथ, कार्यरत ठेका एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों को ईपीएफ ,ईएसआईसी जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है, जिनका भुगतान 5 माह से नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है और उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अब तक कोई निराकरण नहीं कर्मचारियों ने 28 सितंबर 2025 को और उससे पूर्व भी जिला कलेक्टर महोदय के कार्यालय में जनसुनवाई और ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन आज दिनांक तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर CHMO को ज्ञापन सौंपा है कि उनके वेतन भुगतान सहित अन्य विषयों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। यदि आगामी 7 दिवस में निराकरण नहीं होता है, तो समस्त आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे जिसके कारण कार्य प्रभावित होने की स्थिति में आउटसोर्स एजेंसी एवं विभाग स्वयं जिम्मेदार होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *