जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द:इमरजेंसी में भी सिर्फ 2 दिन ही मिलेगा अवकाश; आयुध निर्माणियां हाई अलर्ट पर

देश की सबसे बड़ी और सेना को सबसे ज्यादा गोला-बारूद सप्लाई करने वाली जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि उत्पादन को लेकर टारगेट बहुत मिला है। जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया जल, थल और वायु सेना के लिए सबसे ज्यादा और कई महत्वपूर्ण सैन्य सामग्रियां का उत्पादन करती है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में साढ़े चार हजार से ज्यादा कर्मचारी पदस्थ है। केंद्रीय सुरक्षा संस्थान के अधीन आने वाली मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) ने सभी उत्पादन इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर सिर्फ दो दिन की छुट्टी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गोला-बारूद निर्माण में लगी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया में भी अलर्ट है। कर्मचारी बोले- ऐसा पहली बार हुआ
जबलपुर में आयुध निर्माणी खमरिया के अलावा व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर के साथ-साथ जीआईएफ, सीओडी डिपो और 506 वर्कशाॅप भी हैं जो कि सेना का अभिन्न अंग है। कर्मचारी नेता अरनब दास गुप्ता ने कहा अचानक जारी हुए आदेश में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इतिहास में पहली बार किया गया है। फैक्ट्री में उत्पादन ज्यादा करना है, इस वजह से यह निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *