जबलपुर के 79 वार्ड में बकायादारों से वसूलेंगे 140 करोड़:प्रिंस विराज होटल को नोटिस, 15.40 लाख जमा नहीं करने पर तालाबंदी की चेतावनी

जबलपुर के सभी 79 वार्डों में नगर निगम का राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। वसूली अभियान के दौरान बकाया राशि जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम का राजस्व विभाग 97000 बकायादारों से 140 करोड़ की राशि वसूलने की तैयारी में है। इसी कड़ी में विजय नगर एकता चौक स्थित होटल प्रिंस विराज के संचालक को भी नोटिस जारी कर 15,40,752 रुपए की बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि राशि जमा नहीं की जाती है तो 3 दिन बाद नगर निगम ने होटल में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी गई है। नोटिस के बाद भी जमा नहीं की गई राशि अपर आयुक्त वित्त प्रशांत गोटिया द्वारा होटल प्रिंस विराज के संचालक विजय कुमार राठौर को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने कहा गया है। संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया- होटल संचालक पर 15 लाख 40 हजार 752 रुपए बकाया होने पर लगातार नोटिस जारी किए गए। लेकिन, होटल संचालक ने राशि जमा नहीं की। होटल संचालक को बकाया राशि 3 दिन के अंदर जमा करने अंतिम नोटिस जारी किया है। यदि राशि जमा नहीं की जाती है तो होटल में तालाबंदी की जाएगी। वसूली के लिए नगर निगम चल रहा है अभियान
गौरतलब है कि नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा शहर के बकायादारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है और 97000 बकायादारों से 140 करोड़ की राशि वसूलने के लिए कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में बड़े बकायादारों में शताब्दीपुरम स्थित ओएसिस बिलमार्ट से 37 लाख 25 हजार 545, आगा चौक निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा से 10 लाख 65हजार 397, तिलहरी स्थित जेएस कॉलेज से 44 लाख 62हजार 493, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड निवासी सुंदर बाई से 44 लाख 24हजार 415 आधार ताल स्थित सतनाम दाल मिल से 12 लाख 24 हजार 670 रुपए वसूल किये जाना है। बकायादारों की लिस्ट में ऐसे कई और नाम शामिल हैं और नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा उनसे राशि वसूलने के लिए उन्हें नोटिस भेजने के साथ ही कुर्की की भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *