जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर हादसा:ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे कार पर गिरा हाईवा, दो की मौत, 4 घायल

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार दोपहर 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। शहपुरा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार हाईवा रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। हाईवा नीचे से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसे में हाईवा चालक अंकित मलिक (39, हरियाणा) और पास से गुजर रहे बाइक सवार बलराम अवस्थी (64, शहपुरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह हाईवा की तेज गति और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक का शव हाईवा के केबिन में फंसा मिला, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *