जबलपुर में क्रेन गिरने से बिजली के तार टूटे:अमृत जल योजना के काम के दौरान हादसा; सड़क पर जाम लग गया, आधे घंटे तक वाहन फंसे रहे

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अमृत जल योजना के निर्माण काम के दौरान रविवार शाम एक क्रेन अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बिजली के तार टूट गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। क्रेन गिरने से बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए। हालांकि, इस हादसे में निर्माण कार्य में लगी क्रेन मशीन से किसी कर्मचारी या राहगीर को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन आधे घंटे तक फंसे रहे, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर और वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की गई और बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रशासन द्वारा गिरी हुई मशीनों को हटा दिया गया है और यातायात बहाल हो गई है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन दुर्घटना के कारणों और कार्य में संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है। तीन तस्वीरें देखिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *