जबलपुर में नहीं थम रही चाइना चाकू की बिक्री:बेचने के लिए घूम रहे 2 बदमाशों से 5 चाकू बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर जिले में चाइना चाकू की खरीद-फरोख्त रुक नहीं रही है। पनागर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 चाइना चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपी पनागर के बजरंग वार्ड में रहते हैं। वे दूसरे शहर से लाकर पनागर में अपराधियों को बेचा करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनका जुलूस भी निकाला है। पुलिस को देखकर भागने लगा
थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि निखिल केवट उर्फ निक्की और उसका साथी देवरी बजरंग वार्ड कामधेनू नगर के सामने बरा के चबूतरे में खड़े हैं। उनके पर काफी संख्या में थैले में चाकू रखे हैं। वे किसी ग्राहक को बेचने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिये का युवक सफेद थैला लिए नजर आए। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया है। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, दोनों को भेजा जेल
रैपुरा में मांटेश्वरी स्कूल के सामने रहने वाले निखिल उर्फ निक्की केवट (23) की तलाशी लेने पर 3 बटनदार और 2 खंजरनुमा धारदार चाइना चाकू मिले। पूछताछ पर बताया कि महाराजपुर निवासी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा ने ये चाकू दिए हैं। जिन्हें बेचने के लिए वह खड़ा था। पनागर थाना प्रभारी ने बताया कि निखिल उर्फ निक्की केवट के कब्जे से 5 चाकू जब्त कर दोनों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *