जबलपुर में परिवहन विभाग ने की यात्री वाहनों की जांच:बसों के इमरजेंसी गेट पर लगी थी सीट, 13 वाहनों के फिटनेस निरस्त; 40 बसों की हुई जांच

जबलपुर में ‘यात्री सुरक्षा और सुगम परिवहन’ के तहत अभियान चलाकर शुक्रवार को यात्री वाहनों के फिटनेस की जांच की गई। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मैदान में उतरे विभाग के कर्मचारियों ने 40 वाहनों की जांच की, जिसमें से 12 वाहनों में कमियां पाई गईं। इन वाहनों के फिटनेस निरस्त किए गए हैं। इमरजेंसी गेट पर लगा ली सीट जांच में सामने आया कि यात्री बस संचालकों ने इमरजेंसी गेट को भी नहीं छोड़ा। इन गेट पर सीट लगाकर सवारियां बैठाई जा रही थीं। एआरटीओ संतोष पाल और उनकी टीम ने मौके पर ही इमरजेंसी गेट के पास लगी सीट को हटवाया और बस मालिकों से जुर्माना भी वसूल किया गया। जांच के दौरान यात्री बसों में अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। एआरटीओ संतोष पाल ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान संभागीय सुरक्षा स्क्वायड प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन उप निरीक्षक एसएन भांगरे, शंकर प्रसाद झारिया, धीरेंद्र लोहिया मौजूद रहे। इन वाहनों में नहीं मिला अग्निशमन यंत्र परिवहन विभाग की टीम ने MP09-DW-1028, MP17-P-1951,CG19-F-0423, MP20-PA-2028, MP49-P-0592, MP20-ZL-4669, UP65-KT-1033, MP17-P-1440, MP17-P-0719, MP17-ZP-3111, MP20-PA-1986, MP20-ZS-9563 सहित 13 वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। टीम ने मौके पर ही बसों का परमिट निरस्त करते हुए उन पर जुर्माना लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *