जबलपुर में फ्लाईओवर ब्रिज में विराजी माता:सिविल लाइन में झांकी देखने उमड़ी भीड़, ड्रोन से देखें मां दुर्गा का ये स्थल

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में नवरात्रि की धूम है। जिले में 1800 स्थानों में दुर्गा प्रतिमाएं रखी हुई है, जहां एक से बढ़कर एक सजावट भी की गई है। शहर के सिविल लाइन मे बाल दुर्गा उत्सव समिति ने फ्लाईओवर ब्रिज की कलाकृति के बीच मां दुर्गा की स्थापना की है, जिसे देखने के लिए ना सिर्फ जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग आ रहे है। दुर्गा समिति के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज की झांकी बनाने में करीब डेढ़ माह का समय लग गया। माता के लिए बनाए गए फ्लाईओवर ब्रिज को तैयार करने के लिए 30 से अधिक कारीगर लगे हुए थे। कमलेश अग्रवाल ने बताया कि जबलपुर का फ्लाईओवर ब्रिज सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया है। यहीं वजह है कि इसकी प्रसिद्धि को झांकी के रूप में तैयार गया है। पचास फीट ऊंचे फ्लाईओवर ब्रिज को हूबहू बनाया गया है, ब्रिज में एक तरफ से चढ़ने के लिए बनाया गया है, वहीं दूसरे और से उतरने के बाद माता के दर्शन किए जा सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *