जबलपुर में बदमाशों ने घर पर किया पथराव:हथगोले फेंके,युवती के चेहरे पर लगी चोट;महिलाओं ने आरोपियों पर ठंडा पानी फेंककर बचाई जान

जबलपुर में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने चुंगी चौकी क्षेत्र में जमकर उत्पाद मचाते हुए एक घर में पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने घर पर हथगोले (सुअर मारने वाला बम) भी फेंके, जिसकी चपेट में आने से एक युवती के चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है, यह वही बदमाश है, जिन्होंने टेंट संचालक के ऊपर कुछ माह पहले हमला करते हुए आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी लगते ही घमापुर पुलिस मौके पर पहुंची, पर इससे पहले बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। महिलाओं ने ठंडा पानी उड़ेलकर बचाई जान घमापुर क्षेत्र में रहने वाली पूनम थदानी ने बताया कि इससे पहले 20 और 25 नवंबर 2025 को स्थानीय बदमाशों ने पथराव करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया। शिकायत पुलिस से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बदमाशों के हौसले और बुलंद हो गए। रविवार रात को जीतू ठाकुर, यश ठाकुर ने अपने 20 से 25 साथियों के साथ घर पर पथराव करते हुए बम पटके। बदमाशों से बचने के लिए महिलाओं ने उनके ऊपर ठंडा पानी उड़ेल दिया। जैस्मिन के चेहरे के पास आकर फटा बम पूनम ने बताया कि बदमाशों ने हथगोला पटका तो उसकी बेटी जैस्मिन के चेहरे में आकर फट गया। अभी उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूनम थदानी ने बताया कि इससे पहले भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जिसकी शिकायत घमापुर थाने में की गई है। पूनम का कहना है कि स्थानीय बदमाश उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए इस तरह से परेशान कर रहे हैं कि डरकर हम घर छोड़ दें। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। छात्राओं से छेड़छाड़ करने से रोकने से नाराज आरोपी पूनम ने बताया कि 12 नवंबर 2025 को बदमाश यश ठाकुर ने साथियों के साथ मिलकर मोहल्ले में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। टेंट संचालक पूनम ने उन्हें फटकार लगाते हुए ऐसा करने से मना किया था। इसी का बदला लेने के लिए 20 नवंबर की शाम बदमाश आए और टेंट हाउस में तोड़फोड़ की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। पूनम ने शिकायत में यह भी बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी और ऑटो में भी आग लगा दी थी। इस दौरान बदमाशों के परिवार वाले भी पुलिस के सामने धमकी देते रहे कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो उनके बेटे जय की हत्या कर दी जाएगी। पूनम ने बताया कि घर के साइड में प्लॉट पर भी बदमाश कब्जा करना चाहते हैं। इससे पहले भी दीवार तोड़ी गई थी और विरोध करने पर घर में घुसकर बच्चियों से छेड़खानी और मारपीट की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *