जबलपुर में बस से टकराई जीप, 6 की मौत:पहले पेड़ से भिड़ी, फिर रॉन्ग साइड में घुसी; महाकुंभ से कर्नाटक लौट रहे थे श्रद्धालु

जबलपुर में एक बेकाबू तूफान जीप पेड़ को तोड़ते हुए रॉन्ग साइड पर चली गई। इसके बाद बस से टकरा गई। जीप में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से कर्नाटक लौट रहे थे। हादसा खितौला के पहरेवा बायपास पर सोमवार सुबह 4 बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी सूर्यकांत शर्मा मौके पर पहुंचे। फिर घायलों सिहोरा सिविल अस्पताल गए। कलेक्टर ने सिहोरा एसडीएम को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। घायलों के परिजनों को पुलिस-प्रशासन की टीम ने दुर्घटना की जानकारी दे दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद जबलपुर जिला प्रशासन ने उन्हें कर्नाटक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। किराए की टैक्सी से कुंभ गए थे श्रद्धालु
सड़क हादसे में घायल हुआ सदाशिव काफी डरा हुआ है। पुलिस को घायलों से बात करने में भाषा की समस्या आ रही है। दबी आवाज में सदाशिव ने बताया कि सभी लोग आसपास के गांव के रहने वाले हैं। किराए की टैक्सी लेकर शुक्रवार रात कर्नाटक के बेलगाम से रवाना हुए थे। रविवार को प्रयागराज कुंभ में स्नान के बाद रात को वापस लौट रहे थे। सदाशिव का कहना था कि वह सबसे पीछे बैठा हुआ था। एक तेज धमाका हुआ, उसके बाद कुछ भी याद नहीं। इनकी हुई मौत
1. वीरुपक्शी गुमती, निवासी बेलगाम, कर्नाटक
2. बासविराज कुरती, निवासी गंगोंक
3. बालचंद्रा
4. राजू
5. सुनील
6. वीरना हादसे में ये घायल हुए
1. सदाशिव कुमार (59) निवासी कर्नाटक गंगटोक
2. मुस्तफा देर रात हादसे में हुई दो की मौत
जबलपुर में रविवार रात करीब 2 बजे संजीवनी नगर में जबलपुर-नागपुर बायपास पर कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में जिला रायसेन, सुल्तानपुर निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक कार सवार प्रयागराज से लौट रहे थे। जैसे ही कार अंधमूक बायपास के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार चालक अश्विनी चौधरी और सौरभ सराठे की मौके पर मौत हो गई। जबकि वर्षा लोधी की हालत गंभीर है। सीएसपी ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। दो हफ्ते पहले ट्रैवलर को ट्रक ने मारी थी टक्कर
जबलपुर में दो हफ्ते पहले 11 फरवरी को प्रयागराज से लौट रहे हैदराबाद के 9 यात्रियों की ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रक और सड़क की रेलिंग के बीच फंसी ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गई थी। इस हादसे के बाद सामने से आ रही एक कार ट्रैवलर और ट्रक से टकरा गई थी। हालांकि, कार सवार सभी लोग एयरबैग खुलने से सुरक्षित बच गए। हादसा नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर मोहला बरगी गांव के पास पुल पर हुआ था। हादसे की ये खबर भी पढ़ें… झाबुआ में स्कूल वैन पलटी, 2 बच्चे और ड्राइवर घायल झाबुआ में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन पलटने से दो बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। केशव विद्यापीठ की मैजिक वैन कुंदपुर से झाबुआ आ रही थी। आंबाखोदरा के पास बाइक को बचाने के चक्कर में वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *