जबलपुर में मंत्री संपतिया उइके ने फहराया झंडा:कहा-जबलपुर मेट्रो पॉलिटन शहर बनेगा, कस्बे और नगर जुड़कर विकसित मप्र बनाएंगे

जबलपुर में पुलिस परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर जवानों ने हर्ष फायर किया और उइके ने तीन रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े। इस मौके पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए उइके ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संयोजित विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इंदौर और भोपाल मेट्रो पॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में जबलपुर और ग्वालियर मेट्रो पॉलिटन शहर बनेंगे। इस पहल से छोटे कस्बे और नगर परस्पर जुड़कर विकास की गतिविधियों को तीव्र करने में सहायक होंगे। मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां एक ही साल के अंदर दो प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई है। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश ने किया झंडावंदन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के ओवल लॉन में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मोबाइल कोर्ट को हरि झंडी दिखाई। उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह ध्वज फहराया। बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्य समारोह में मार्चपास्ट, शासकीय विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह स्थल पर आम नागरिकों सहित अतिथियों के लिए बैठक और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। देखिए तस्वीरें… जिलेभर में शासकीय भवनों, कार्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शाम 6 बजे शहीद स्मारक भवन गोल बाजार में भारत पर्व कार्यक्रम आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस उपलक्ष्य में जिले में स्थित सभी शासकीय भवन एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतें रोशनी से जगमगा रही हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के समारोह के दौरान ‘होप टू अचीवमेंट’ पहल के तहत ग्वारीघाट के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को आईपैड, स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी होगा। वहीं, बच्चों को स्कूलों में विशेष भोज के तौर पर हलुआ पूरी और खीर दी जाएगी। शहीद स्‍मारक गोल बाजार में होगा भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस पर गोल बाजार स्थित शहीद स्‍मारक भवन के प्रेक्षागृह में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व में स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा चयनित कलाकार भोपाल की सुश्री रजनी दुबे और उनके साथी कलाकारों द्वारा लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जाएगी तथा भोपाल के ही संदीप शर्मा द्वारा देश भक्ति गीत गाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *