जबलपुर में चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। शहर के मानस भवन में 2, 3 और 4 जनवरी को हो रहे इस आयोजन में देश-विदेश के ट्रेडिशनल आर्ट को शामिल किया है। केरल का म्यूरल आर्ट, तंजोर चित्रण, आंध्र प्रदेश की नाक्षी गुडिया, इंडोनेशिया के शेडो पपेट, श्रीलंका का देगाल दरुआ आर्ट, थाईलैंड की कलाकृतियां भी शामिल की गई हैं। इसके अलावा 1993 में साध्वी ज्ञानेश्वरी की बनाई मार्बल टाइल पर राजस्थानी मिनिएचर आर्ट सहित सेंड आर्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ में सीएम मोहन यादव शुक्रवार दोपहर को जबलपुर स्थित मानस भवन पहुंचे, उनके साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। इनके अलावा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, पद्मभूषण डेविड फ्राले भी मौजूद रहेंगे। इसमें रोजाना शाम 5 बजे से सुंदर कांड पाठ होंगे। 2 और 3 जनवरी को जगदगुरु स्वामी रामाभद्राचार्य महाराज और 4 जनवरी को बाबा कल्याणदास महाराज आध्यात्मिक सत्र का संबोधन करेंगे।


