जबलपुर में 44 पटवारियों का कटेगा एक दिन का वेतन:शहपुरा में राजस्व अभियान में लापरवाही के चलते तहसीलदार ने जारी किया आदेश

शहपुरा तहसील में राजस्व अभियान 3.0 के तहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 44 पटवारियों को सख्त सजा मिली है। तहसीलदार रविंद्र पटेल ने इन सभी पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। तहसीलदार पटेल के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री, आरओ आर और आधार लिंकिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पटवारियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने बताया कि राजस्व अभियान 3.0 के तहत रोजाना दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे थे, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद कोई विशेष प्रगति नहीं दिखी। कलेक्टर के निर्देशों की भी अवहेलना की गई, जिसके कारण यह कठोर कदम उठाना पड़ा। पटवारियों के लिए राहत की बात यह है कि अगर वे अपना कार्य समय पर पूरा करते हैं और राजस्व अभियान में बेहतर प्रगति दिखाते हैं, तो वे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास अपील कर सकते हैं। इससे उनका कटा हुआ वेतन बहाल हो सकता है। तहसीलदार ने 10 फरवरी का वेतन काटने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *