जबलपुर में 5100 छात्रों ने किया गीता पाठ:गीता जयंती पर गीता महोत्सव का आयोजन; 15 श्लोकों का सामूहिक वाचन हुआ

जबलपुर में गीता जयंती के अवसर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। छोटी ओमती स्थित श्री पंडित लज्जाशंकर स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 13 स्कूलों के लगभग 5100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने एक साथ गीता के 15 श्लोकों का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत घर-घर गीता का प्रचार हो, सदाचार और सद्विचार हो.. प्रेरक गीत से हुई। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि गीता वाचन का यह आयोजन पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गीता के उपदेशों और जीवन मूल्यों को समझने की प्रेरणा देना है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि गीता के 15 श्लोकों का वाचन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि आज जबलपुर संभाग के सभी स्कूलों में गीता वाचन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगदगुरु सुखनंदाचार्य, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *