जबलपुर; सोशल मीडिया पर शिव भजन के साथ अश्लील वीडियो:हिंदू संगठन ने दर्ज करवाई वर्ग विशेष के युवक पर एफआईआर, पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

जबलपुर के कटंगी निवासी एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो के साथ भगवान भोले शंकर के भक्ति गीत को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कटंगी के हिंदू संगठनों को जानकारी लगने पर उन्होंने वीडियो पोस्ट करने वाले अख्तर मंसूरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंसूरी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मोबाइल जब्त कर लिया है। कटंगी निवासी विश्व हिंदू परिषद के विक्रांत साहू ने शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो देखा। जिसमें दो लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में थी, और बैकग्राउंड में भगवान भोलेनाथ का मंत्र चल रहा था। विक्रांत के अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी यह वीडियो देखा, जिसके बाद कटंगी थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। वीडियो कटंगी में ही रहने वाले अख्तर मंसूरी ने पोस्ट किया है। पूछताछ के दौरान अख्तर का कहना था कि इस वीडियो को उसने अपलोड नहीं किया है। मोबाइल अक्सर भतीजे के पास रहता है, जिसके चलते हो सकता है उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिया हो। इधर कंटगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय का कहना है कि कटंगी निवासी विक्रांत साहू ने शिकायत और वीडियो दिया है। उनका कहना था कि मदार चौक निवासी अख्तर मंसूरी नाम के व्यक्ति ने शिव भजन फेसबुक में अपलोड किया है, जिसमें कि दो लड़कियां अश्लील हरकत करते नजर आ रही है। पुलिस ने अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *