जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते हैं…

लुधियाना|श्री हनुमंत सेवा समिति द्वारा प्रेम नगर स्थित सतीश बब्बू के निवास पर संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ की श्रृंखला का आयोजन किया। समिति के सदस्य निश्चित सुमन ने प्रभु का भव्य दरबार सजाया। गणपति आह्वान के पश्चात मुख्य सेवक सुरिंद्र खन्ना, राजू बांसल और विशाल अग्रवाल ने पाठ का सुमधुर गायन किया। इस दौरान करण शर्मा ने जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते हैं… भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरिंद्र खन्ना ने सतीश बब्बू, विकास बांसल, ध्रुव और परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *