जमरूवा में सुरेंद्र देवांगन चुने गए ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष

बालोद| ग्राम जमरूवा में ग्रामीणों की सर्वसम्मति से ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में ग्राम विकास के संचालन के लिए सर्व सहमति से सुरेंद्र कुमार देवांगन को अध्यक्ष, इंदल कलिहारी को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार ओटी को सचिव व बिसौहाराम साहू को रामलीला मंडली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों के चयन के बाद ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार देवांगन ने कहा कि सभी पदाधिकारी ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव की हर छोटी-बड़ी समस्या को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाकर उसका समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों के सहयोग से नवाचार कर गांव के विकास को नई दिशा दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *