जमशेदपुर का अपराधी निशु बहरीन से लौटते ही अरेस्ट:दिल्ली एयरपोर्ट उतरते ही धराया, लुक आउट नोटिस पर कार्रवाई, पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार चल रहे कुख्यात अपराधी निसार हसन उर्फ निशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बहरीन से भारत लौटते समय दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। भारत सरकार के सीआईडी और सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट नोटिस के आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। अमरनाथ गिरोह का रहा है सदस्य जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि निशु शहर के कुख्यात अमरनाथ सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी वसूली, अवैध हथियार रखने समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। निशु लंबे समय से बहरीन में छिपा हुआ था और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा था। दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया। यहां चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में अपराध जगत से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब उन जानकारियों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि निशु की गिरफ्तारी से शहर के आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा। दोबारा रिमांड पर पुलिस लेकर करेगी पूछताछ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निशु से पूछताछ में गैंगवार और अपराध की साजिशों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की योजना है कि आगे चलकर उसे दोबारा रिमांड पर लेकर गिरोह की पूरी संरचना और उसके सहयोगियों की जानकारी हासिल की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *