जमशेदपुर के जवाहर नगर में हवाई फायरिंग:दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोली, एक युवक हिरासत में, इलाके में पुलिस तैनात

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में मंगलवार रात करीब 11 बजे हवाई फायरिंग की घटना हुई। रोड नंबर 9 पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने पिस्टल निकालकर हवा में फायर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आपसी विवाद में किया हवाई फायरिंग पुलिस के अनुसार यह फायरिंग आपसी विवाद के कारण की गई। घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस टीम रोड नंबर 9 और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इससे दोषियों की पहचान में मदद मिल सकती है। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। लोग अपने घरों में दुबक गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *