जमशेदपुर के डिमना लेक में डूबे दो किशोर:नहाने के दौरान गहरे पानी में गए, तलाश जारी; एक दोस्त किसी तरह बचा

जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक में नहाने के लिए उतरे मानगो निवासी दो लड़के डूब गए। इनके नाम प्रतीक और नितिन हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 4-5 लड़के डिमना लेक घूमने आए थे। उनमें से 3 लड़के पानी में नहाने गए। 2 लड़के गहरे पानी में डूब गए। उन्हें डूबता देख बाकी लड़के भागकर उनके परिजनों को सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें तलाश भी किया पर कहीं पता नहीं चल सका। घर में बिना बताए आया था नितिन लाेगाें ने बताया कि मानगो पायल टॉकीज के समीप रामकृष्ण कॉलोनी निवासी शिबू गोराई का इकलौता पुत्र नितिन गोराई (18) चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर का छात्र है। वह अपने घर में बिना जानकारी दिए ही दोस्तों के साथ घूमने निकला था। डूबने वालों में डिमना निवासी प्रतीक भी है। दोनों छात्रों की रात 8 बजे तक स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। एक साथी किसी तरह बचा जानकारी के मुताबिक नहाने गए किशोरों में एक साथी निशांत पानी में उतरने के बावजूद बच गया। वह किसी तरह किनारे पर पहुंचा। लापता बच्चों को पानी में खोजने के लिए स्थानीय लोगों में उमेश महतो, सोम मार्डी, रथू मार्डी, हाराधन महतो, सहारण बिरुआ समेत दर्जनों लोग पहुंचे। उमेश महतो ने बताया कि देर शाम तेज हवाएं चलने व अंधेरा होने की वजह से लड़कों के बारे में कोई पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल कुटिमाकली गांव स्थित टापू के पास है जो आम दिनों में सुनसान रहता है। ————————— इसे पढ़ें…. जमशेदपुर में पूजा-पाठ के सामान के गोदाम में आग, VIDEO:दमकल की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदड़ा में शुक्रवार देर रात पूजा सामग्री के गोदाम में आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। झारखंड सरकार और टाटा मोटर्स की ओर से 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *