जमशेदपुर के मानगो में चोरी:घर से 4 लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपए नकद ले गए चोर, साइन किए चेक भी गायब

जमशेदपुर के मानगो आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में एक घर से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। फरहत जहां नाम की महिला गुरुवार को अपने मायके धातकीडीह गई थीं। रविवार को वापस लौटने पर घर में सब कुछ ठीक था। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का गेट खुला है। जांच में पता चला कि घर से करीब 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने गायब हैं। चोर 1.5 लाख रुपए नगद और कुछ साइन किए हुए चेक भी ले गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। फरहत जहां की सास और देवरानी दरभंगा गई हुई थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *