जमशेदपुर में कुएं से मिला व्यक्ति का शव:हत्या या आत्महत्या की जांच जारी, सीवान का था रहने वाला

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में लोको मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सीवान निवासी 40 वर्षीय वरुण कुमार तिवारी के रूप में हुई है। सुबह के समय स्थानीय लोग जब नहाने के लिए कुएं पर गए, तब उन्होंने पानी में एक शव को देखा। उन्होंने तुरंत परसुडीह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। परसुडीह पुलिस के पदाधिकारी भुविन महतो ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *