जमशेदपुर में कैरव अपहरण कांड:छह दिन बीते, पर अब तक कोई सुराग नहीं; बिष्टुपुर से हुआ था व्यवसायी पुत्र का अपहरण

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसपी आवास के पास रहने वाले उद्यमी एवं एशिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी का अपहरण हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि वह अपहरणकर्ताओं के काफी करीब पहुंच चुकी है और कैरव की सुरक्षित वापसी जल्द संभव है। सूत्रों के अनुसार, जांच में यह जानकारी सामने आई है कि कैरव गांधी को अपराधियों ने बिहार के किसी स्थान पर रखा है। बिहार के भी विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी
पुलिस ने उस जगह की पहचान कर ली है और वहां कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कैरव की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसी कारण विशेष टीम गठित कर बेहद सतर्कता के साथ अभियान चलाया जा रहा है। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस झारखंड के साथ-साथ बिहार के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच शहर के कुछ आपराधिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक 12 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। गौरतलब है कि 13 जनवरी को कैरव गांधी का बिष्टुपुर से अपहरण किया गया था। जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने चिंता जताई
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने रविवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर कैरव गांधी अपहरण मामले की जानकारी दी। उन्होंने शहर और जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। शहर के व्यस्ततम इलाकों में व्यापारियों के घरों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन और व्यवसायियों में भय का माहौल है। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी का लापता होना संभावित अपहरण का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस को अब तक ठोस सुराग नहीं मिले हैं। इस दौरान मुकेश मित्तल ने नव मनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से भी मुलाकात कर जिले की स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान प्रदीप मिश्रा, भोला चौधरी और विमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कैरव का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। बिहार समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है। -पीयूष पांडेय, एसएसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *