जमशेदपुर में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने शुक्रवार को भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। साकची स्थित रामगढ़िया सभा में डिस्को डांडिया नाईट-2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करीब 800 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कोलकाता से आए डीजे मून और डीजे अमित ने संगीत से समां बांधा। लोगों ने फिल्मी और गरबा की धुनों पर जमकर नृत्य किया। विजेताओं को चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गुजरात और महाराष्ट्र की तरह जमशेदपुर में भी संस्कृति को दर्शाता है। अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का काम करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजेताओं को चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अशोक चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, विजय आनंद मूनका, अरुण गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संदीप मुरारका, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, बजरंग अग्रवाल, बबलु अग्रवाल और सन्नी संघी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


