जमशेदपुर में डांडिया नाइट में मारपीट:आपसे उलझ पड़े लोग, इवेंट से निकल तार कंपनी चौक पहुंचे, यहां युवक पर चापड़ से किया हमला

जमशेदपुर के टेल्को आम बगान में आयोजित डांडिया नाइट के दौरान बुधवार रात विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। मामले ने गंभीर रूप तब ले लिया जब तार कंपनी गोलचक्कर के पास दोबारा भिड़ंत हुई और चापड़ से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जेम्को झगड़ू बगान निवासी श्रवण और उसके रिश्तेदार लक्खी के बीच डांडिया खेलते समय बहस हो गई, जो हाथापाई में बदल गई। आयोजकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन लक्खी ने श्रवण को गोलचक्कर ले जाकर बात निपटाने की बात कही। ्र पहले से मौजूद लोगों ने कर दी पिटाई जानकारी के मुताबिक वहां पहले से मौजूद 20–25 युवकों ने श्रवण को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लक्खी और उसके साथियों ने चापड़ से हमला किया, जिससे श्रवण की गर्दन और अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। भीड़ ने लक्खी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। सूचना पर पहुंची टेल्को थाना पुलिस ने लक्खी और घायल श्रवण दोनों को अपने साथ ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *