जमशेदपुर में बारिश से सड़क पर गिरा पेड़:साकची के हावड़ा ब्रिज के पास यातायात बाधित, कई वाहन क्षतिग्रस्त

तेज बारिश के कारण शनिवार को शहर के कई इलाकों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। इसी क्रम में साकची थाना क्षेत्र के हावड़ा ब्रिज के पास एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर गया। लगातार बारिश से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। पेड़ के गिरने से कई वाहन चालक बाल-बाल बचे। कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वैकल्पिक मार्ग की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पेड़ गिरने के कारण लोग हावड़ा ब्रिज मार्ग से आने-जाने में घंटों जाम में फंसे रहे। कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। सूचना पाकर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *