जमशेदपुर में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक:गोली के चार खोखे बरामद, एक माह पहले ही युवक जेल से आया था बाहर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अपराधियों ने रवि यादव नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब रवि यादव किसी काम से इलाके में निकला था। पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रवि को स्थानीय लोगों की मदद से पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी स्थिति को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, रवि की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। रवि को लगी चार गाेलियां परसुडीह पुलिस ने मौके से चार राउंड गोली के खोखे बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने दो अलग-अलग हथियारों से फायरिंग की है। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि रवि यादव एक माह पहले ही जेल से छूटा है। उसे चार गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *