जमशेदपुर में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा:घात लगाए अपराधियों ने चलाई गोली, टुइलाडुंगरी में दहशत का माहौल

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। टुइलाडुंगरी निवासी रौशन नामक युवक अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी टुइलाडुंगरी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि रौशन को गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित बच निकला। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान पुख्ता की जा सके। आपसी रंजिश की वजह से फायरिंग पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस रौशन के पुराने विवादों की भी पड़ताल कर रही है। मामले की तह तक जाने के लिए इलाके के कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की जा रही है। इस घटना के बाद टुइलाडुंगरी इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। उन्होंने शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *