जमशेदपुर में युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग:प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद उठाया कदम, तलाश जारी; पीजी में रह कर रही थी पढ़ाई

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। दोमुहानी डोबो पुल से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। युवती की पहचान बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक के रूप में हुई है। सुमित्रा अपनी एक सहेली के साथ दोमुहानी घूमने आई थी। सुमित्रा की दोस्त अलीशा ने बताया कि पुल पर पहुंचने के बाद उसका अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बहस के बाद पुल से नीचे कूदी फोन पर तीखी बहस के बाद सुमित्रा ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। सुमित्रा बिष्टुपुर में एक पीजी में रहती थी और वो फिलहाल पढ़ाई कर रही थी। झगड़े के तुरंत बाद पुल से लगाई छलांग मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवती सामान्य रूप से चल रही थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी। झगड़े के तुरंत बाद उसने पुल के रेलिंग की ओर बढ़कर तेजी से छलांग लगा दी। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कोई उसे रोक नहीं पाया। नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं। सोनारी थाना प्रभारी सरजू आनंद ने बताया कि अभी तक युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। युवती के मोबाइल कॉल विवरण और उसकी सहेली के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *