जमशेदपुर में रंगदारी मांगने आए बदमाशों ने की फायरिंग:मेडिकल दुकान पर 4 राउंड फायरिंग, 30 हजार रुपए लूटे, दुकानदार की बची जान

जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र के एक मेडिकल दुकान पर बदमाशों ने बीती रात फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुकानदार और उसके बेटे की बाल-बाल जान बची। केजीएन मेडिकल स्टोर पर रात 10 बजे चार- पांच बदमाश पहुंचे। उन्होंने दुकानदार शाहिद और उनके बेटे साहिल से 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। मना करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने चार राउंड फायर किए। शाहिद और साहिल दोनों बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। कई दवाइयां खराब कर दीं और गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपए लूट लिए। खाली खोखा और कारतूस बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले इन बदमाशों ने अलकबीर कॉलेज मोड़ के पास भी बदमाशी की थी। वहां एक युवक को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग की और पिस्तौल की बट से युवक पर हमला किया। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर जुटी लोगों की भीड़, भागे बदमाश घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बदमाश घटना के बाद कपाली की तरफ भाग निकले। मेडिकल दुकानदार शाहिद के बेटे साहिल ने बताया कि रोज की तरह दुकानदारी की थी। पापा पहुंचे थे। उन्हें पैसे गिनकर दे रहा था। तभी चार-पांच बदमाश पहुंचे और पैसे की मांग कर दी। उन्होंने 50 हजार रुपए रंगदारी मांगी। जब मैंने मना किया तो उन्होंने बंदूक निकाल कर फायरिंग कर दी। इसके बाद वे काउंटर ही उठा कर ले गए। उसमें 30 से 35 हजार रुपए होंगे। ——————————- इस खबर को भी पढ़ें…. दिव्यांग किशोरी से बलात्कार, फिर पत्थर से कूच हत्या:पलामू में आरोपी के घर मिली लाश, लोगों ने पीटा; पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन झारखंड के पलामू में 11 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ले की है। बच्ची बुधवार की दोपहर 11 बजे घर से निकली थी। जब वह दोपहर 2 बजे तक नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश में निकले। तलाश कर रहे लोगों को आरोपी टिंकू शर्मा (35) ने पहले बताया कि बच्ची आम मांग रही थी। उसने उसे घर भेज दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *