जमशेदपुर में लाखों का कोरल जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार:समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग ने की कार्रवाई

जमशेदपुर वन प्रमंडल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का समुद्री कोरल जब्त किया है। इस मामले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई साकची के एक निजी होटल में छापेमारी के दौरान की गई। वन विभाग के अनुसार, जब्त किए गए कोरल की कीमत लाखों रुपए में आंकी गई है। समुद्री कोरल का उपयोग मुख्य रूप से कृत्रिम आभूषण और दवाएं बनाने में किया जाता है। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोरल लेकर साकची के एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया, जिसने होटल में छापेमारी कर चारों आरोपियों को कोरल के साथ पकड़ा। कोरल समुद्र में पाया जाने वाला एक कीमती जीव है जमशेदपुर के डीएफओ सब्बा आलम अंसारी ने बताया कि कोरल समुद्र में पाया जाने वाला एक कीमती जीव है और इसकी तस्करी करना वन अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक पश्चिमी सिंहभूम और तीन रांची जिले के निवासी हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों को वन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *